थरथरी: गोनकुरा में मां बगलामुखी धाम से शिव-शिवा एवं रुद्र शक्तियों के प्रतिष्ठान के लिए निकला नगर भ्रमण
चंडी प्रखंड क्षेत्र के गोनकुरा गांव में सोमवार की शाम छह बजे मां बगलामुखी धाम में शिव, शिवा एवं रुद्र शक्तियों के प्रतिष्ठान को लेकर आयोजित शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ के तहत भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। श्रद्धालुओं द्वारा पालकी पर शिव परिवार को बैठाकर निकाली गई नगर भ्रमण में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालु हर हर बमबम, शंकर भगवान