जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में तहसील मुंगावली में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे से नगर मुंगावली कस्बा क्षेत्र में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 428, जो शासकीय खाल खद्दर भूमि के रूप में दर्ज है, को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।