चित्रकूट में निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, नाली निर्माण में भारी धांधली
धर्मनगरी चित्रकूट के मध्य प्रदेश क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहकमगढ़ तिराहा से पीलीकोठी तिराहा तक कराए जा रहे नाली निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर भारी अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं।
आरोप है कि नाली निर्माण में मजबूत बेस तैयार किए बिना ही काम आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, रिंग बनाने में इस्तेमाल होने वाली पतली सरिया का कामचलाऊ जाल बिछाकर नालियों का निर्माण किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किस मानक के आधार पर यह निर्माण कराया जा रहा है और इसकी गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है?
सबसे बड़ा सवाल अधिकारियों की निगरानी पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ इसकी मॉनिटरिंग व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नियमित निरीक्षण करने के बजाय निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति से दूरी बनाए हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित इंजीनियर की मौजूदगी महज ठेकेदार के बिल और भुगतान की प्रक्रिया तक सीमित रह गई है।