फुलेरा मु. सांभर: रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने जुआ सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 36750 रुपए कीए बरामद
जयपुर ग्रामीण की रेनवाल मांझी थाना पुलिस ने जुआ सट्टा खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में आज रविवार को सफलता हासिल हुई है पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 36750 रुपए भी बरामद किए हैं। थानाधिकारी रामपाल ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पुत्र गजानंद,अरबाज मोहम्मद पुत्र पप्पू, नसीब हुसैन पुत्र शेर खान को गिरफ्तार किया है।