फुलेरा मु. सांभर: करणसर गांव में दिनदहाड़े पीएनबी बैंक के कियोस्क पर लाखों की लूट का प्रयास,कियोस्ककर्मी की सजकता से हुई विफल
किशनगढ़ रेनवाल के करणसर गांव में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशो ने PNB बैंक के कियोस्क को लूटने का प्रयास किया। हालांकि कियोस्ककर्मी की सजगता से लूट का प्रयास विफल हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट के प्रयास की वारदात यहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशो की तलाश शुरू की।