फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल के नायकों के मोहल्ले में नलों में गंदा पानी आने से स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जताया विरोध
किशनगढ़ रेनवाल के नायकों के मोहल्ले में नलों में गंदा पानी आने से स्थानीय लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। नलों में गंदा पानी आने की शिकायतें कई बार जलदाय विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।