फुलेरा मु. सांभर: फुलेरा व्यापार मंडल ने प्रतिष्ठान बंद कर पुलिस की कार्यशैली को लेकर किया विरोध प्रदर्शन,ADD.SP के आश्वासन पर समाप्त
फुलेरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर व्यापारियों ने पुलिस की कार्य शैली को लेकर सोमवार स्थित गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर नाराजगी जाहिर की,उसके बाद गांधी चौक पर एकजुट हुए और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।