अब उत्तर प्रदेश के इस भाजपा विधायक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल,,,
सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक को पीटा गया है वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ कथित मारपीट की घटना बताई जा रही है हालांकि यह वीडियो डेढ़ वर्ष पुराना है जो अब हाल ही में सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों की अनुसार यह घटना अर्बन कोऑपरेटिव बैंक परिसर में नामांकन के दौरान अक्टूबर 2024 में घटित हुई थी जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह और विधायक के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है।