ज्ञानपुर: ज्ञानपुर स्थित जिला जेल का डीएम, एसपी और न्यायाधीश ने किया निरीक्षण
जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह, डीएम विशाल सिंह, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और अपर जिला जज निवेदिता अस्थाना ने जिला कारागार ज्ञानपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा कर जेल अधीक्षक को इन्हें समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।