सरधना: रजिस्ट्री कार्यालय में पांचवें दिन भी तालाबंदी, वकीलों और दस्तावेज लेखकों का ई-रजिस्ट्री के विरोध में धरना जारी
सरधना तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य को लेकर अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का विरोध प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी के चलते सभी प्रकार के रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरी तरह बंद रहे, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक सरकार की उस प्रस्तावित नई