रॉबर्ट्सगंज: मुख्यमंत्री के संभावित सोनभद्र दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, एसडीएम ने किया निरीक्षण
सोनभद्र में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में दुद्धी के उप जिलाधिकारी निखिल यादव ने म्योरपुर और कुंडाडीह गांव का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया,एसडीएम ने कुंडाडीह स्थित खेल मैदान और म्योरपुर क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,यातायात प्रबंधन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।