रॉबर्ट्सगंज: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार सुबह 10 बजे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया,सफाई कर्मियों ने घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की सफाई के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।