जलालाबाद: चक चंद्र सेन के युवक रियाज के साथ रास्ते में दबंगों ने घेरकर की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक चंद्र सेन निवासी रियाज पुत्र कल्लू ने थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद मंगलवार दोपहर के 1:00 बजे बताया कि वह घर से परचून की दुकान पर सौदा लेने जा रहा था तभी रास्ते में गांव के ही खुशबू निहाल कलेक्टर आदि ने उसको घेर लिया और बेवजह उसके साथ मारपीट की.