किसानों से पानी बचाने की अपील, लेकिन विभाग की लापरवाही से बर्बाद हो रहा पानी!
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की मुख्य नहर फूटने का मामला सामने आया है। केवलारी क्षेत्र के बंदेली के पास आज सुबह मुख्य नहर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद हो गया।
नहर फूटने के बाद जल संसाधन विभाग के रखरखाव और मरम्मत कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर नहर में पानी छोड़ने से पहले समुचित मेंटेनेंस क्यों नहीं किया गया?
इस मामले में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह और स्थानीय किसानों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
एक तरफ जिले में कम बारिश के चलते किसानों से कम पानी वाली फसल लगाने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर इस पानी की बर्बादी का जिम्मेदार कौन? क्या लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी?
देखिए HK News Seoni की यह खास रिपोर्ट।
📍 स्थान: बंदेली, केवलारी, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश)
📺 चैनल को Subscribe करें और खबरों को Like एवं Share जरूर करें।
#SeoniNews #BhimGarhDam #KeolariNews #CanalBreach #WaterWastage #RajnishSingh #MPNews #HKNewsSeoni #BreakingNews
Chhapara, Seoni | Nov 14, 2026