कोंडागांव: कोण्डागांव में राज्यपाल रामेन डेका का एक दिवसीय प्रवास, जिला कार्यालय में मां के नाम पर किया पौधारोपण
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने आज मंगलवार को कोण्डागांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। राज्यपाल जगदलपुर से लौटते समय सुबह 11:30 बजे कोण्डागांव पहुंचे, जहां उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने से...