राहे: रांची में पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी के आरोप में दो साइबर फ्रॉड अयोध्यापुरी काॅलोनी से गिरफ्तार
Rahe, Ranchi | Apr 24, 2024 एयरटेल कंपनी में पार्ट टाइम जाॅब देने के नाम पर फर्जी नंबर से गूगल व न्यूज पेपर में प्रचार डालकर ठगी करने के दो आरोपियों को सीआइडी की रांची स्थित साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित अयोध्यापुरी काॅलोनी से की गयी।