राहे: पत्नी ने पति पर लगाया था रेप का आरोप,रांची स्थित सिविल कोर्ट ने किया आरोपमुक्त
Rahe, Ranchi | Apr 20, 2024 रांची सिविल कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी द्वारा पति पर बार- बार रेप करने के लगे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। दरअसल अनिरुद्ध लकड़ा उर्फ महली पर उसकी पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी में शादी के बाद बार-बार रेप का आरोप लगाया गया था।