राहे: जमीन फर्जीवाड़े मामले में अफसर अली की रांची स्थित ED कोर्ट से रिमांड बढ़ी
Rahe, Ranchi | Apr 23, 2024 बड़गाई की 8.46 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े के आरोपी अफसर अली से अब 27 अप्रैल तक ईडी पूछताछ करेगी। सोमवार को ईडी कोर्ट ने 27 अप्रैल तक ईडी को रिमांड पर लेने की अनुमति प्रदान कर दी। ईडी ने पहले भी रिमांड पर लेकर अफसर से पूछताछ की है। सोमवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर उसे कोर्ट में पेश किया और फिर रिमांड लेने का आवेदन दिया।