राहे: बिल्डर कमल भूषण व अकाउंटेंट की हत्या के आरोपी डब्लू कुजूर को बेल देने से कचहरी चौक स्थित कोर्ट ने किया इनकार
Rahe, Ranchi | Apr 19, 2024 रांची के जाने-माने बिल्डर और जमीन कारोबारी कमल भूषण और उसके अकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या के आरोपी डब्लू कुजूर को रांची सिविल कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया है। डब्लू कुजूर की जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त एम सी झा की कोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें कि कमल भूषण की 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।