सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में थ्रेसर मशीन में युवक के दोनों हाथ कटे, गंभीर रूप से घायल होकर किया गया रेफर
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में स्थित खेतों में कार्य करने के दौरान थ्रेसर मशीन में फंसने से एक मजदूर व्यक्ति की दोनों हाथ कट गए। इसके बाद उसे गंभीर हालत में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायल मजदूर व्यक्ति की अत्यधिक नाजुक हालत को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।