मोठ: नेशनल हाईवे पर अन्ना जानवर के कारण हुआ हादसा, खाई में गिरी ओमनी कार; चालक समेत 5 घायल
Moth, Jhansi | May 18, 2026 झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के सेसा नेशनल हाईवे पर अन्ना जानवर सामने आने से ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।