दमोह: दमोह के गार्ड लाइन में सूने घर में लगी आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
Damoh, Damoh | Apr 26, 2026 दमोह शहर के गार्ड लाइन एरिया में बड़े कुआं के पास स्थित एक घर मे अचानक आग लग गई,आसपास के लोगों ने घर के ऊपरी हिस्से में आग लगी देख कोतवाली थाना दमोह पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वार्डवासियों की मदद से दमकल ने आग पर काबू पाया.. बताया जा रहा शनिवार रात घटना के समय घर के सदस्य एक शादी समारोह में गए थे ,स्थानीय लोगो ने जैसे ही आग लगी देखी सूचना दी