लातेहार: हीटवेव को लेकर लातेहार स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, उप विकास आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
लातेहार। बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव (लू) के खतरे को देखते हुए लातेहार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट रहने और समुचित कार्ययोजना लागू करने का निर्देश दिया गया।