चकरनगर: महिला पुलिस ने सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति महिलाओं को जागरूक किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना चकरनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अन्य आगंतुकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया