फैज़ाबाद: दिल्ली में आईएएस कोचिंग हादसे के बाद विकास प्राधिकरण ने नाका चुंगी के पास 10 संस्थानों को किया सील
दिल्ली में आईएएस कोचिंग में हादसे के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण अवैध बेसमेंट मामले को लेकर एक्शन के मोड में है। विकास प्राधिकरण ने छापा मार कर 10 स्थान पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इसमें सबसे ज्यादा कार्रवाई की जद में कोचिंग संस्थान आए हैं। जिन्हें खाली करने के साथ नोटिस जारी किया है।