फैज़ाबाद: कोतवाली नगर के नियावां स्थित एक शोरूम से एसी व स्टेब्लाइजर गायब, स्टोर मैनेजर नामजद
आदित्य विजन लिमिटेड कंपनी के अयोध्या एरिया मैनेजर सुनील निवासी नई बैंक कॉलोनी, बेली रोड दीनापुर खगौल, पटना का कहना है कि 26 जुलाई को दोपहर बाद प्रदेश बिक्री प्रमुख प्रशांत शेखर के नेतृत्व में प्रवीण कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी अश्वनी मिश्रा के साथ बीते चार महीने का हिसाब-किताब देखा गया तो पता चला कि लगभग दो लाख 75 हजार रुपये के समान कम है।