फैज़ाबाद: महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर अब नहीं होना है किसी प्रकार का अधिग्रहण, एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर प्रकाशित खबरों का खंडन करते हुए एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा पहले ही भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है, अब सिर्फ विस्तारीकरण प्रारंभ होने के बाद पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर स्थानीय लोगों के साथ सुझाव से संबंधित एक जनसुनवाई होनी है जिसमें संबंधित लोगों के साथ एक बैठक होना सुनिश्चित किया गया है।