फैज़ाबाद: मुगलपुरा में एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी व पहली पत्नी को पीटा, केस दर्ज
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुगलपुरा में एक व्यक्ति ने बिना पहली पत्नी से तलाक के दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर पहली पत्नी की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू किया है। शहर के मुगलपुरा निवासी सहाना खान ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके पति जुबेर खान ने बिना बताए सिमरत नामक महिला से दूसरी शादी कर ली है। उसके साथ नेवातीपुरा में रहते हैं।