Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

-#Bright_News_मंडी --आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भी बन सकती है प्रदेश में भाजपा सरकार--जयराम ठाकुर #BrightNews #Mand...

MORE NEWS

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आह्वान: कल शाम 6 बजे निकलेगा कैंडल मार्च
शिमला ।। News123 ।। दिनभर अनेक परिवारों से मेरी भेंट हुई और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के फ़ोन भी आए। सभी के मन में एक ही पीड़ा थी कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी जाए तथा नई दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आवाज़ उठाई जाए।
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने निर्णय लिया है कि कल सायं 6:00 बजे इंदिरा गांधी खेल परिसर से रिज मैदान तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
यह कैंडल मार्च दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने तथा विद्यार्थियों के सम्मान और न्याय के समर्थन में शांतिपूर्ण संकल्प का प्रतीक होगा।
मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और प्रदेशवासियों से इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आह्वान: कल शाम 6 बजे निकलेगा कैंडल मार्च शिमला ।। News123 ।। दिनभर अनेक परिवारों से मेरी भेंट हुई और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के फ़ोन भी आए। सभी के मन में एक ही पीड़ा थी कि NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी जाए तथा नई दिल्ली में अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आवाज़ उठाई जाए। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने निर्णय लिया है कि कल सायं 6:00 बजे इंदिरा गांधी खेल परिसर से रिज मैदान तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने तथा विद्यार्थियों के सम्मान और न्याय के समर्थन में शांतिपूर्ण संकल्प का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-छात्राओं और प्रदेशवासियों से इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

पेपर लीक मामलों पर विपक्ष राजनीति कर रहा, सरकार ने की त्वरित कार्रवाई: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली ।। News123 ।। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए, लेकिन वह छात्रों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 17 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जबकि विभिन्न विपक्ष शासित राज्यों में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए। उनके अनुसार, उन मामलों में विपक्ष ने न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उन्हें गंभीरता से लिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की, पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा कराई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील विषय पर छात्रों के हितों की बजाय राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।

पेपर लीक मामलों पर विपक्ष राजनीति कर रहा, सरकार ने की त्वरित कार्रवाई: अनुराग ठाकुर नई दिल्ली ।। News123 ।। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर सरकार के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए, लेकिन वह छात्रों के आंदोलन पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान 17 पेपर लीक की घटनाएं हुईं, जबकि विभिन्न विपक्ष शासित राज्यों में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए। उनके अनुसार, उन मामलों में विपक्ष ने न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उन्हें गंभीरता से लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की, पारदर्शिता के साथ दोबारा परीक्षा कराई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस संवेदनशील विषय पर छात्रों के हितों की बजाय राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहा है।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

देहरा ।। News123 ।। रानीताल ( आज का रसूह ) में NH 503 पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत
⭕👉 लोग जान जोखिम में डाल कर कर रहे सड़क क्रॉस, NHAI ले संज्ञान
#NHAI #NH503 #CMO #cmohimachalpardesh #PWD #minister

देहरा ।। News123 ।। रानीताल ( आज का रसूह ) में NH 503 पर फुट ओवर ब्रिज की जरूरत ⭕👉 लोग जान जोखिम में डाल कर कर रहे सड़क क्रॉस, NHAI ले संज्ञान #NHAI #NH503 #CMO #cmohimachalpardesh #PWD #minister

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

सीसीटीवी की चौकस निगाहों में ऊना ज़िला, कानून व्यवस्था को मिली नई मजबूती

'सामर्थ्य' के तहत विकसित तकनीक आधारित निगरानी तंत्र से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम

ऊना, 24 जुलाई. ऊना की सड़कों, बाजारों, प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर अब आधुनिक कैमरों की चौबीसों घंटे नजर है। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर पैनी निगरानी रखने तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले में तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को नई मजबूती दी है। उपायुक्त जतिन लाल की पहल पर संचालित 'सामर्थ्य' कार्यक्रम के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर सहयोग से यह आधुनिक व्यवस्था विकसित की गई है।

बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र का तेजी से विस्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ने के बाद संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, घटनाओं की त्वरित जानकारी जुटाने, जांच के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिल रही है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल भी मजबूत हुआ है।

जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र के विकास के लिए 'सामर्थ्य' कार्यक्रम के तहत 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से भी इस निगरानी तंत्र का विस्तार किया गया है ।

जिले के ऊना, बंगाणा, मेहतपुर, अंब और चिंतपूर्णी क्षेत्रों में कुल 50 स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) प्रणाली स्थापित की गई है। प्रत्येक स्थान पर दो एएनपीआर और दो एविडेंस कैमरे लगाए गए हैं। इस प्रकार इन 50 स्थानों पर कुल 200 कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके अलावा ऊना शहर में कुल 100 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 30 एएनपीआर, 60 एविडेंस तथा 10 पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीजेड) कैमरे शामिल हैं, जिनकी चौबीसों घंटे निगरानी ऊना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है।

यह व्यवस्था कानून व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है। जिले में आठ स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) तथा 30 स्थानों पर व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड साइनेज स्थापित किए गए हैं। इन प्रणालियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। वहीं, हरोली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल तथा जिला प्रशासन के समन्वय से विकसित अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तहत 200 कैमरे स्थापित किए गए हैं।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि 'सामर्थ्य' का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ समाज की जरूरतों के अनुरूप ऐसे स्थायी समाधान विकसित करना है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिले। आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी तंत्र इसी सोच का हिस्सा है। इससे अपराधों पर प्रभावी निगरानी, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

सीसीटीवी की चौकस निगाहों में ऊना ज़िला, कानून व्यवस्था को मिली नई मजबूती 'सामर्थ्य' के तहत विकसित तकनीक आधारित निगरानी तंत्र से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को मिला नया आयाम ऊना, 24 जुलाई. ऊना की सड़कों, बाजारों, प्रमुख चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर अब आधुनिक कैमरों की चौबीसों घंटे नजर है। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराधों पर पैनी निगरानी रखने तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले में तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को नई मजबूती दी है। उपायुक्त जतिन लाल की पहल पर संचालित 'सामर्थ्य' कार्यक्रम के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर सहयोग से यह आधुनिक व्यवस्था विकसित की गई है। बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र का तेजी से विस्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ने के बाद संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, घटनाओं की त्वरित जानकारी जुटाने, जांच के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिल रही है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल भी मजबूत हुआ है। जिले में आधुनिक निगरानी तंत्र के विकास के लिए 'सामर्थ्य' कार्यक्रम के तहत 12.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों के कन्वर्जेंस के माध्यम से भी इस निगरानी तंत्र का विस्तार किया गया है । जिले के ऊना, बंगाणा, मेहतपुर, अंब और चिंतपूर्णी क्षेत्रों में कुल 50 स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) प्रणाली स्थापित की गई है। प्रत्येक स्थान पर दो एएनपीआर और दो एविडेंस कैमरे लगाए गए हैं। इस प्रकार इन 50 स्थानों पर कुल 200 कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके अलावा ऊना शहर में कुल 100 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें 30 एएनपीआर, 60 एविडेंस तथा 10 पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीजेड) कैमरे शामिल हैं, जिनकी चौबीसों घंटे निगरानी ऊना कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही है। यह व्यवस्था कानून व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है। जिले में आठ स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) तथा 30 स्थानों पर व्हीकल एक्ट्यूएटेड स्पीड साइनेज स्थापित किए गए हैं। इन प्रणालियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। निगरानी तंत्र का विस्तार जिले के अन्य क्षेत्रों तक भी किया गया है। बंगाणा में 32 तथा गगरेट में 16 कैमरे स्थापित किए गए हैं। वहीं, हरोली में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल तथा जिला प्रशासन के समन्वय से विकसित अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के तहत 200 कैमरे स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि 'सामर्थ्य' का उद्देश्य विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ समाज की जरूरतों के अनुरूप ऐसे स्थायी समाधान विकसित करना है, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिले। आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी तंत्र इसी सोच का हिस्सा है। इससे अपराधों पर प्रभावी निगरानी, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh Himachal Pradesh DC Una

Dera Gopipur, Kangra | Jul 24, 2026

देहरा ।। News123 ।। जनवरी तक शुरू हो सकता है देहरा CU में सत्र, VC प्रोफेसर बंसल ने दी जानकारी

देहरा ।। News123 ।। जनवरी तक शुरू हो सकता है देहरा CU में सत्र, VC प्रोफेसर बंसल ने दी जानकारी

Dera Gopipur, Kangra | Jul 23, 2026