पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम के बाहर AI सम्मिट 2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विरोध में लगे नारे
AI सम्मिट 2026 के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विरोध में जमकर नारे लगे। दरअसल ऊर्जा ऑडिटोरियम में जगह पूरी तरह से फुल हो जाने के कारण लोगों को अंदर जाने नहीं दिया गया, काफी गर्मी होने के कारण आगंतुक भी काफी परेशान थे, उन्हें धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा था। इसी कारण शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे ऊर्जा ऑडिटोरियम के बाहर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया