फारबिसगंज: रोजगार बचाव संघर्ष समिति ने कहा, फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फैक्ट्री बंद कराने के नाम पर हो रही है राजनीति
रोजगार बचाव संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को पांच बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में चल रहे फैक्ट्री को बंद कराने के नाम पर राजनीति हो रही है। सबों ने कहा मीट फैक्ट्री से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। फारबिसगंज में बंद पड़े फैक्ट्री को चालू कराना चाहिए न की चालू फैक्ट्री को बंद। फैक्ट्री में कोई कमी है तो उसे दूर हो।