कल्याणपुर: कल्याणपुर में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित सीओ प्रकोष्ठ में सीओ शशि रंजन के नेतृत्व में भूमि विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें करीब 2 दर्जन मामले पर सुनवाई हुईं। जिसमें करीब आधे दर्जन मामले का निपटारा हुआ।वही अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रम किया गया।उक्त जानकारी शनिवार को 3 बजे दी गई।