बछवारा: बछवारा प्रखंड क्षेत्र के झमटिया गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बछवारा प्रखंड अंतर्गत झमटिया गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को रात्रि आठ बजे से भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका स्थानीय अतिथियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जानकारी देते हुए समिति के लोगों ने बताया कि पौराणिक व्यवस्थाओं के अनुरूप मां भगवती की पूजा की जा रही है। जिसके अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई है।