बाढ़: बिहार के बाढ़ में प्रेम प्रसंग का विवाद: शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, 2 गिरफ्तार
Barh, Patna | Sep 2, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश थी। मुख्य आरोपी ने अपनी बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से तंग आकर चारों युवकों को शराब में जहर मिलाकर पिला दिया था।