घट्टिया: ग्राम पिपलिया डाबी में युवक ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी
Ghatiya, Ujjain | Jun 10, 2026 उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया डाबी में युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलते ही उन्हेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।