उदवंत नगर: आधी रात उदवंतनगर थाना पहुंचे एसपी राज, अभिलेख और लंबित कांडों की की गहन समीक्षा; पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने शनिवार की देर रात अचानक उदवंतनगर थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। एसपी के आधी रात थाने पहुंचते ही पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लेते हुए अभिलेखों, मालखाना, बंदी गृह, शस्त्रागार तथा थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।