पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हुए
जदयू कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे निशांत कुमार ने जदयू कार्यालय में पहुंचे आम लोगों की समस्याओं को सुना मौके पर उन्होंने कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान किया तो कई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।