गुना नगर: जिला अस्पताल में विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का शुभारंभ, जिले भर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाएगा। 25 मई को सीएमएचओ ने बताया, जिले में जिला अस्पताल सिविल सामुदायिक उप केंद्र आयुष्मान आरोग्य केंद्र विद्यालय महाविद्यालय में 31 मई तक तंबाकू निषेध सप्ताह मनाया जाएगा, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। शुभारंभ पर आठ लोगो की तंबाकू छोड़ने पर काउंसलिंग की गई।