मंझनपुर: मंझनपुर कचहरी रोड नहर के पास से लूट के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मंझनपुर सीओ ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में 27 जून को एक लूट की घटना हुई थी। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने शुक्रवार की शाम को बताया कि मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका था इसके अतिरिक्त एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। कुल 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आगे की कार्रवाई प्रचलित है।