अररिया: अररिया में सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं, स्टालिन के खिलाफ विशाल आक्रोश मार्च और पुतला दहन
Araria, Araria | May 17, 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद अररिया के तत्वावधान में रविवार को विशाल आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन निकाला गया। सनातन धर्मावलंबियों, युवाओं, महिलाओं और संगठन कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपना रोष जताया।