जगदलपुर: संकट में संबल, आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल ने कैंसर पीड़ितों की नई उम्मीद जगाई
चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जो न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक रूप से भी परिवारों को तोड़ देती है। ऐसे कठिन समय में महारानी अस्पताल और आयुष्मान भारत योजना कई परिवारों के लिए एक मसीहा बनकर उभरी है। जगदलपुर के इस चिकित्सा केंद्र से ऐसी कई कहानियाँ सामने आ रही हैं।