शाहबाद: पुलिस द्वारा सुलह का दबाव बनाने से नाराज सिखों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की
मंझिला थाना क्षेत्र के भुप्पा पुरवा गांव के पास दबंगों ने सिख समुदाय के मामा भांजे को मारपीट कर घायल किया और बेइज्जती की। प्रार्थना पत्र देने पर मंझिला पुलिस द्वारा सुलह का दबाव बनाने से नाराज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शनिवार को दोपहर 12:00 बजे क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे और क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कार्यवाही की मांग की।