रायसेन: नाला खुदाई से पाइपलाइन फूटी, आधे शहर में जल आपूर्ति बाधित
Raisen, Raisen | May 24, 2026 रायसेन शहर में नाला खुदाई के दौरान एक बार फिर मुख्य पानी की पाइपलाइन फूटने से जल संकट गहरा गया है। घटना के बाद शहर के लगभग आधे हिस्से में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम खुदाई कार्य के दौरान पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण कई वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई।