मुरैना नगर: जिगनी गांव में अलसुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक के सिर में लगी गोली,जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर, जांच जारी।
मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में रविवार अलसुबह ताबड़तोड़ फायरिंग में 31 वर्षीय यशवीर उर्फ साधू सिंह गुर्जर गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।दोपहर के समय परिजनों ने सिर में गोली फंसी होने की बात कही। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से फायरिंग हुई, मामले की जांच जारी है।