सोनो: मूसलाधार बारिश से सिमुलताला में पुलिया धंसी, बाजार में घुसा पानी
Sono, Jamui | May 14, 2026 बीती रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने झाझा-सिमुलतला क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। झाझा और सिमुलतला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए पर स्थित जर्जर पुलिया बारिश के दबाव में गुरुवार 10 बजे धंस गई, जिससे भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हालात ऐसे हैं कि छोटे वाहन और बाइक चालकों के लिए भी आवागमन खतरे से खाली नहीं है।वहीं, सिमुलतला रेलवे