चरपोखरी: बे-मौसम बारिश से चरपोखरी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त
अचानक हुई बे-मौसम बारिश ने चरपोखरी इलाके में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान में घिरे काले बादलों के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने बाजार से लेकर गांव तक अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बारिश के चलते जहां बाजारों में सब्जी विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा, वहीं सड़क किनारे लगे ठेले और दुकानें भी पानी में भीग गईं। कई जगहों पर सब्जियां खराब हो गईं।