तरबगंज: पाकिस्तानी नम्बर से भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी पर नहीं हुई कोई करवाई,तरबगंज पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
तरबगंज थानाक्षेत्र के मनहना पूर्व प्रधान व भाजपा नेता जगत नारायण शर्मा को पाकिस्तानी नम्बर 923447925893 से व्हाट्सएप पर बीते 10 मई को जान से मारने की धमकी की काल आयी थी। 20 दिन बीतने के बाद भी तरबगंज पुलिस प्राथमिकी तक दर्ज नही की। जगत नरायन शर्मा को भाजपा के सह संयोजक राष्ट्रीय महा जनसंपर्क अभियान (अवध क्षेत्र) की जिम्मेदारी मिली है।