सासनी: रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Sasni, Hathras | Jun 25, 2026 हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के सासनी रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास मे महिला राजकुमारी पत्नी आकाश का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला द्वारा लगाई गई फांसी के समय घर पर कोई नहीं था। बच्चों को महिला ने बाहर भेज दिया था। बच्चों ने वापस आकर खिड़की से देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।