दरभंगा: 19 मई से दरभंगा की पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, डीएम कौशल कुमार ने तत्काल समाधान के दिए निर्देश
जिले में आम जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए 19 मई से सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्द