निवाड़ी: मथुरापुरा के कुंवर सिंह ने गांव के लोगों पर न्यायालय के आदेश के बाद निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया
Niwari, Niwari | Jan 15, 2026 मथुरापुरा निवासी कुंवर सिंह कुशवाहा ने गांव के ही लोगों पर आज दिन गुरुवार को जमीन पर न्यायालय से स्टे होने के बावजूद भी निर्माण कार्य किए जाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है और जबरन निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया हालांकि शिकायतकर्ता की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया है।